सोशल मीडिया पर सुर्खियों में "सत्ताईस का सत्ताधीश" पोस्टर, सियासत में पैदा हुई हलचल
journo sam, October 23, 2024UTTAR PRADESH : समाजवादी पार्टी सुप्रीमो और सपा सांसद अखिलेश यादव का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। वायरल हो रहे इस पोस्टर को देखकर सियासत में हलचल देखने को मिल रही है। वहीं राजनीति के जानकार इस पोस्टर के कई मतलब निकाल रहे हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि यह पोस्टर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उनको बधाई देने के लिए लगाए हैं। बता दें कि लखनऊ में पार्टी कार्यालय के पास लगा पोस्टर काफी अलग है। पोस्टर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीर और 'सत्ताइयों का सत्ताधीश' लिखा हुआ है।
यूपी का अगला सीएम कौन ?
समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगाए गए होर्डिंग्स ने राजनीतिक माहौल को पूरी तरह गर्म कर दिया है। इन होर्डिंग्स में अखिलेश यादव को 2027 का सत्ताधीश के रूप में दिखाया गया है। जो कि विपक्षी दलों में हलचल पैदा कर रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की ओर इशारा तो कर ही रहा है। वहीं सपा ने यह भी साफ कर दिया है कि पार्टी की जीत के बाद 2027 में यूपी के अगले सीएम अखिलेश यादव होंगे।
जन्मदिन विशेष
वहीं पोस्टर में लिखा है कि 2024 में "बरसा जनता का आशीष, दीवारों पर लिखा है सत्ताईस का सत्ताधीश कौन होगा..." इस पोस्टर में अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई संस्कृत में भी दी गई है। इसके साथ ही लिखा है कि "त्वं जीव शतं वर्धमानः जीवनं तव भवतु सार्थकम् इति सर्वदा मुदं प्रार्थयामहे जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि"।
पहले भी हुए वायर हुए ऐसे पोस्टर
जानकारी के मुताबिक यह पोस्टर जयराम पांडेय नाम के नेता ने लगाए हैं। यह संतकबीरनगर के मेंहदावल विधानसभा इलाके के रहने वाले हैं। इन पोस्टर्स ने सियासत की सरगर्मी तेज कर दी हैं। बता दें कि इससे पहले भी सपा नेताओं ने कई बार पोस्टर लगाए हैं। इससे पहले भी एक पोस्टर चर्चा में आया था। जिसमें अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताया गया था। वहीं पोस्टर लिखा था कि देश के भावी प्रधानमंत्री आदरणीय अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं, आप हैं..विश्वास है..'।